Advertisement

आखिरकार पुलिस शराब के तस्कर तक पहुंच गई

इंदौर से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज मंडी पुलिस ने ई-रिक्शा में लाद कर शराब की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि शराब इंदौर से लाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में उस तस्कर को भी इंदौर से गिरफ्तार कर लिया जो शराब की सप्लाई कर रहा था।

चिमनगंज मंडी पुलिस के अनुसार लव, और नीरज के बारे में जानकारी मिली थी यह तीनों रात के समय शराब बेचते हैं। मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और नक्षत्र होटल के पास से हिरासत में ले लिया। यह ई-रिक्शा से ३५० क्वार्टर लेकर जा रहे थे। पूछताछ में पता चला कि यह शराब इंदौर से लाई गई थी।

Advertisement

आरोपियों ने बताया कि बक्शी गली एमजी रोड इंदौर में रहने वाला विक्की चौहान शराब उपलब्ध कराता है। इतनी जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम इंदौर के लिए रवाना हुई। विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां लाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया और माननीय न्यायालय से रिमांड का अनुरोध किया।

न्यायालय ने उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। विक्की ने बताया कि वह शराब के लिए एजेंटी करता था। इस धंधे में उसे मुनाफा नजर आया और वह उन लोगों को शराब उपलब्ध कराने लगा जो चोरी-छुपे शराब बेचते हैं। इसी दौरान लव, नीरज और सावन संपर्क में आए। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विक्की यह शराब लाता कहां से है। पुलिस का कहना है कि इस तस्कर के माध्यम से शराब की तस्करी का बड़ा खुलासा हो सकता है।

Advertisement

Related Articles

Write a review