Advertisement

आरजेडी नेता की हत्या के आरोप में अनंत सिंह पर एफआईआर दर्ज

पटना। मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद यादव हत्या के मामले में बाहुबली अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर और कर्मवीर के अलावा छोटन सिंह और कंजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक दुलारचंद के पोते के बयान के बाद एफआईआर में अनंतसिंह का नाम शामिल किया गया है।

Advertisement

दुलारचंद की हत्या गुरुवार को हुई थी। वे जन सुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार के काफिले में शामिल थे। इसी दौरान हमला किया गया। हत्या के बाद से परिवार गुस्से में था। रातभर बॉडी घर पर पड़ी रही। सुबह करीब 11 बजे परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुआ। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी ट्रैक्टर में सवार होकर पोस्टमॉर्टम के लिए निकली। इस दौरान अनंत सिंह को फांसी दो के नारे लगे। घटना बसावन चक के पास हुई।

दुलारचंद के पोते के बयान पर भदौर थाने में अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर और कर्मवीर के अलावा छोटन सिंह और कंजय सिंह समेत दर्जनों अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोकामा के घोसवरी में दो पार्टियों के समर्थकों बीच गोलीबारी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना में पीयूष प्रियदर्शी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें