हरिफाटक ब्रिज के नीचे बारहखोली की 3 दुकानों में लगी आग

गैरेज में रखी बैटरियां, पॉटर््स और वेल्डिंग की मशीनें जलीं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। मंगलवार रात अज्ञात कारणों के चलते हरिफाटक ब्रिज के नीचे बारहखोली की दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकल ने यहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। महाकाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
रविशंकर कॉलोनी में रहने वाले इदरीस खान पिता मोहम्मद खान का 12 खोली में ई-रिक्शा का गैरेज है। उसने बताया कि रात करीब 11.30 बजे गैरेज में आग लगी। तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया। दमकल रात 12.15 बजे पहुंची। सूचना मिलने के बाद 45 मिनिट की देरी से दमकल पहुंचने के कारण आग ने दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इदरीस ने बताया कि पास की वेल्डिंग दुकान की दो मशीनें जलीं जबकि उसके गैरेज में रखी 60 बैटरियां, वाहन के पार्ट्स आदि सामान जलकर राख हो गया। उसने कहा कि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है।









