Popup Image

ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, आधे घंटे बिजली बंद रही, तकनीकी खराबी से जली केबल

शुजालपुर। जालपुर शहर के कन्या शाला स्कूल मार्ग पर गुरुवार शाम 11 केवी फीडर से जुड़े एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद करनी पड़ी, जिससे शाम 6:44 बजे से लगभग आधे घंटे तक विद्युत सेवा पूरी तरह बाधित रही।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी थी। आग की चपेट में आने से डीटीआर की मुख्य केबल जलकर पूरी तरह खराब हो गई।

विद्युत कंपनी के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पाया और जली हुई केबल को दुरुस्त किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को दोबारा सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें