Advertisement

पहले खाना खाया फिर जहर, बहन को कॉल कर बताया

सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ा, अस्पताल में रोता रहा छोटा भाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। तराना के रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। मंगलवार सुबह चरक अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान छोटे भाई के आंखों से आंसू छलकते रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सीएस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अनिल पिता बगदीराम प्रजापति निवासी बजरंग कॉलोनी (तराना) है। सोमवार रात को उसने दोस्त नीलेश पिता कैलाश जाधव के साथ खाना खाया और घर पहुंचा।

इसके बाद उसने जहर खा लिया। रात में तबीयत बिगडऩे पर रात करीब 1 बजे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां मंगलवार सुबह ७.३० बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कि अनिल दूध डेयरी पर काम करता था और अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। उसने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

बहन को कॉल कर बताया
अनिल ने जब जहर खाया तो देवास जिले में टोंक के समीप ग्राम चौबारा धीटा में रहने वाले अपनी बहन अनिता पति घनश्याम को कॉल कर बताया। इसके बाद अनिता घबरा गई और उसने तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों को जहर खाने का पता चला तब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

छोटा भाई सदमे में छलकते रहे आंसू
मृतक अनिल प्रजापति तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई सुनील प्रजापति इस घटना से सदमे में है। पोस्टमार्टम रूम के बाहर वह अकेला गुमसुम बैठा था। उसकी आंखों से लगातार आंसू छलक रहे थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review