Popup Image
Advertisement

व्यापारी की हत्या के मामले में पांच हिरासत में मुख्य आरोपी फरार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन जूना सोमवारिया में रहने वाले व्यापारी की अज्ञात बदमाश ने शनिवार सुबह घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने परिवारजनों सहित 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

Advertisement

मिश्रीलाल राठौर पिता भेरूलाल 55 वर्ष निवासी जूना सोमवारिया शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गये थे। उनके घर के चैनल गेट का ताला खोलकर अज्ञात बदमाश घर के अंदर छुप गया था। सुबह करीब 8 बजे मिश्रीलाल राठौर मॉर्निंग वॉक से लौटे और जैसे ही घर में प्रवेश किया तो बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। मिश्रीलाल ने स्वयं को बचाने का प्रयास भी किया इस दौरान बदमाश ने उन पर चाकू से कई वार किये और भाग गया। शोर सुनकर दूसरी मंजिल से परिजन नीचे आये और गंभीर घायल मिश्रीलाल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज चैक किये जिसमें मिश्रीलाल के घर में छुपा बदमाश दिखाई दिया था। पुलिस ने मिश्रीलाल के परिवारजनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जिसमें परिवारजनों द्वारा ही मिश्रीलाल की हत्या की साजिश रचना सामने आया। पुलिस ने मिश्रीलाल के परिवारजनों सहित 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है। शाम को पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Advertisement

घटना में व्यापारी के करीबी शामिल…!

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घटना में व्यापारी के करीबी भी शामिल है। उनके इशारों पर ही हत्या की गई थी। पुलिस रविवार दोपहर को हत्याकांड का खुलासा करेगी। बताया जा रहा है कि हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। आरोपियों में परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें