कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

उज्जैन स्टेशन आने वाली चार ट्रेन पहुंचीं देरी से
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कड़ाके की सर्दी और उत्तर भारतीय क्षेत्र में कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हुई है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चार ऐसी ट्रेन रही जो तय समय पर यहां नहीं पहुंच सकी हैं। कोई ट्रेन सवा घंटा तो कोई 6 घंटा देरी से चल रही थीं।
सर्दी के सीजन में यह आम बात है, खासतौर से ऐसी ट्रेन जो उत्तर भारत की ओर से पहुंचती हैं उनमें से अधिकांश ही दिसंबर और जनवरी के ज्यादातर दिनों में तय शेड्यूल से काफी पीछे रह जाती हैं। मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची।
इसी तरह प्रयागराज- डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन तय समय से 6 घंटा देरी से चली। पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 45 मिनिट की देरी से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आई। कटरा-जम्मूतवी होते हुए दिल्ली के रास्ते इंदौर तक पहुंचने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब सवा घंटे की देरी से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आई।









