फूड पाइजनिंग: एक ही परिवार के 4 लोगों की हालत बिगड़ी

उज्जैन। खिचड़ी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। चारों को चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फाजलपुरा में रहने वाले शब्बीर पिता नियाज, उसकी पत्नी शबाना, बच्चे लाइबा और अदलिबा को उल्टी, घबराहट की शिकायत होने पर परिजन अस्पताल लाए थे। जांच में पता चला कि चारों लोग फूड पाइजनिंग के शिकार थे।
उन्होंने डॉक्टर को बताया कि रात में खिचड़ी खाई थी जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत में सुधार के बाद चारों घर चले गए। अस्पताल से इसकी सूचना चिमनगंज थाने को दी गई। पुलिस ने इनके बयान दर्ज किए।
Advertisement
Advertisement









