किसान संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

By AV News

आंजना अध्यक्ष और ईश्वर सिंह जिला मंत्री बने

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन की नवीन कार्यकारणी का गठन हुआ। निर्वाचन की प्रक्रिया प्रांतीय अधिकारी राजेंद्र शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई।

निर्वाचन दौरान भारतीय किसान संघ के अभा सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसान संघ के कार्यकर्ताओं को गजेंद्र सिंह ने संबोधित किया। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना ने भी उदबोधन दिया। किसान संघ के मालवा प्रांत के संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी, मंत्री रमेश दांगी, शांतिलाल शर्मा, आनंद सिंह आंजना भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संचालन भारत सिंह बेस मालवा प्रांत मंत्री ने किया। निर्वाचन कार्यक्रम की प्रक्रिया द्वितीय सत्र में शुरू हुई जिसमें बहादुर सिंह आंजना जिला अध्यक्ष, ईश्वर सिंह राजपूत जिला मंत्री, शिवचरण शर्मा जिला उपाध्यक्ष, रमेशचंद्र मंडलोई जिला उपाध्यक्ष, विक्रम योगी जिला सह मंत्री, गुलाब प्रजापत जिला सह मंत्री, राजेश सिंह सोलंकी जिला कोषाध्यक्ष, राजाराम सेकवदिया युवा किसान वाहिनी संयोजक, संतोष पाटीदार युवा वाहिनी सहसंयोजक,

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जालम सिंह, जैविक प्रमुख राधेश्याम बैरागी, महिला संयोजिका सुषमा नागर एवं कार्यालय प्रमुख सुरेश चौधरी नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी के लिए भगवान सिंह, विक्रम सिंह कुमावत, भगवान सिंह, सोलंकी, विक्रम सिंह रेबारी, रामचंद्र परमार, नागेश्वर शर्मा, मांगीलाल अंजना, बालकृष्ण जोशी, सेवाराम आंजना, जगदीश पाटीदार का निर्वाचन संपन्न हुआ।

Share This Article