Popup Image
Advertisement

पूर्व सीएम सिंह की मांग, चढ़ावा घोटाले में चंपत राय गिरफ्तार हों

उज्जैन। अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा घोटाले मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को भड़क गए। उन्होंने श्री रामंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने राम मंदिर के पूर्व से अभी तक के चंदे का हिसाब भी मांगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महावीर प्रसाद वशिष्ठ के अनुज रमेश वशिष्ठ के निधन पर शोक जताने आए श्री सिंह ने मीडिया से कहा राममंदिर चढ़ावा घोटाले में अभी सिर्फ मोहरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जबकि इसके लिए जिम्मेदार चंपत राय हैं, उनको भी गिरफ्तार करना चाहिए।

Advertisement

सिंह ने कहा विहिप और आरएसएस सनातन के प्रति आस्थावान नहीं रहे। इन्होंने सनातन का उपयोग सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया। राम मंदिर के द्वार कांग्रेस सरकार ने खुलवाए। तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव ने रामालय ट्रस्ट बनाकर सनातन धर्म के प्रमुख शंकराचार्य को सौंप दिया था। उसी ट्रस्ट के मार्गदर्शन में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया होना थी। इसी बीच विहिप ने गांव-गांव से चंदा एकत्र किया। इसका विहिप ने आज तक हिसाब नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो केंद्र सरकार ने अपनी पसंद के ट्रस्ट को मंदिर की व्यवस्था सौंप दी।

एफआईआर में भी देरी
दिग्विजय ने कहा राम मंदिर मामले में पहले चोरी उजागर हुई, फिर माल बरामद हुआ, लोग पकड़े गए और आखिरी में एफआईआर हुई। इसमें भी चंपत राय व अन्य मुख्य लोगों को बख्श दिया। चंद लोगों को पकड़ा तो उनका रिमांड नहीं मांगा। अब उनके बचाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें