Popup Image
Advertisement

इंदौर में एक साथ उठी चार अर्थियां

महाराष्ट्र के लातूर गए इंदौर के तीन रेडीमेड कारोबारियों समेत चार लाेगाें की बुधवार को सड़क हादसे में माैत हाे गई थी। उनकी कार ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी थी। गुरुवार को इंदौर में संजय जैन (माही क्रिएशन), ड्राइवर सचिन जैन, संजय जैन (माजा) व संतोष जैन का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ।

Advertisement

एक साथ चार अर्थियां जहां से भी गुजरी वहां सभी की आंखें नम हो गईं। व्यापारी संजय माही को दो बेटियों, संजय माजा को बेटों और सेल्समैन संतोष जैन को परिजन ने मुखाग्नि दी। ड्राइवर सचिन को 4 साल के बेटे ने ​अग्नि दी।

शवयात्रा में राजवाड़ा, तिलकपथ, पीरगली, क्लाथ मार्केट के व्यापारी, चंद्रप्रभ दिगंबर जैन परवार समाज सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। समाजजन ने बताया कि दोनों संजय धार्मिक प्रवृति के थे। एक ही व्यापार होने से दोनों जुड़े थे। उनमें गहरी दोस्ती भी थी। करीब एक महीने पूर्व विहार पर आए विश्वसागर महाराज के बारे में जानकारी मिली थी कि महाराज पुणे जा रहे हैं।

Advertisement

चारों ने व्यापार के सिलसिले में टूर निकाला और तय किया कि महाराज के दर्शन भी कर लेंगे। बुधवार को उन्होंने महाराज से मुलाकात की और आहार दिया। लातूर में निलंगा उद्गीर मार्ग पर कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों कार में ही फंसे रह गए। शवों को निकालने के लिए कार के पुर्जे काटने पड़े।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें