Popup Image
Advertisement

बागेश्वर धाम में टिन शेड गिरने से हादसा, एक की मौत ,कई लोग घायल

छतरपुर: बागेश्वर धाम में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरबार के दौरान टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतक सिकंदरपुर, जिला बस्ती का रहने वाला था। वह बागेश्वर महाराज के जन्मदिन पर दर्शन करने आया था। घायलों को और मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। श्याम लाल कौशल, जिनकी उम्र 50 वर्ष थी, अपने परिवार के साथ दरबार के पास खड़े थे। तभी अचानक टीन शेड गिर गया। श्याम लाल कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोग भी टीन शेड के नीचे दब गए और घायल हो गए।

मृतक श्यामलाल कौशल के दामाद राजेश कौशल ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे बागेश्वर धाम महाराज के जन्मदिनपर दर्शन करने आए थे। सुबह जब वे पूरे परिवार के साथ दरबार के पास पहुंचे, तो टीन शेड अचानक गिर गया। इस हादसे में उनके ससुर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Advertisement

राजेश कौशल ने यह भी बताया कि एक लड़की के सिर में चोट आई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद, घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक श्याम लाल कौशल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से बागेश्वर धाम में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टीन शेड कैसे गिरा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें