उज्जैन से मक्सी तक 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन

भोपाल की कंसल्टेंसी ने शुरू किया सर्वे, चुनाव बाद दौड़ेगा काम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन सिंहस्थ से पहले उज्जैन से मक्सी तक का रोड भी फोरलेन होगा। शासन ने इसके लिए 700 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है और भोपाल की कंसल्टेंसी ने सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। फोरलेन बनने से सफर और तेजी से हो सकेगा। अभी यह रोड टू लेन है, लेकिन फोरलेन बनने से गाडियां और तेज रफ्तार से दौड़ सकेंगी।

उज्जैन-मक्सी मार्ग की लंबाई 36.50 किमी है। वर्तमान में यह टू-लेन है। फोरलेन बनने पर यह मक्सी से शाजापुर तक पहले ही फोरलेन है। शासन ने इस सिलसिले में मप्र सड़क विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरडीसी) को पत्र जारी किया है, जिसमें डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाने के लिए कहा है। डीपीआर हाइवे इंजीनियरिंग कंसल्टेंट भोपाल तैयार करेगी।

कंपनी ने इसका सर्वे शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही उज्जैन शहर की प्रदेश के अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। वर्तमान में इंदौर से उज्जैन तक फोरलेन है, जिसे सिक्स लेन किया जा रहा है। सिंहस्थ तक यह भी सिक्स लेन हो जाएगा। देवास से उज्जैन मार्ग भी फोरलेन हो चुका है। यह बदनावर तक फोरलेन होगा। उज्जैन से आगर और झालावाड़ मार्ग भी फोरलेन हो चुका है। एकमात्र उज्जैन मक्सी रोड अभी टू लेन है।

और फास्ट दौड़ सकेंगी गाडिय़ां…

उज्जैन से मक्सी तक फोरलेन बनने से चक्काजाम की समस्या और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद रहेगी। ताजपुर, विजयगंज मंडी, कायथा व विस्तारित मार्ग पर तेजी से विकास होंगे। एमपीआरडीसी के संभागीय महाप्रबंधक एसके मनवानी के अनुसार अभी डीपीआर की तैयारी चल रही है।

704 करोड़ की मंजूरी
उज्जैन से मक्सी तक फोरलेन बनाने के लिए 704.45 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। दो माह से सर्वे का काम चल रहा है।
एसके मनवानी, महाप्रबंधक एमपीआरडीसी

Related Articles