Advertisement

जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद, दोस्त को चाकू मारा

अक्षरविश्व न्यूज:इंदौर। लसूडिय़ा क्षेत्र में देर रात एक दोस्त ने विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

लसूडिय़ा पुलिस ने राज पुत्र दिलीप चौहान निवासी सरस्वती नगर की शिकायत पर सुनील, प्रदीप और अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज की है। राज ने बताया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है और रात में आरआर एवेन्यू, नगर तुलसी नगर में था।

वहीं, सुनील और उसके साथी जुआ खेल रहे थे और शराब के नशे में थे। रात करीब 1 बजे सुनील ने अचानक उसके कंधे पर हाथ रखा, जिस पर वह नाराज हो गया और उसे हाथ हटाने को कहा। इस दौरान युवक ने अपशब्द कहे, जिसके बाद राज ने सुनील को थप्पड़ मार दिया।

Advertisement

इसके बाद युवक और उसके साथियों ने राज पर बेल्ट और लात-घूंसों से हमला किया। इसी बीच उन्होंने चाकू निकालकर उसके सीने में वार किया। उसका भाई रवि बचाने के लिए आया, लेकिन उस पर भी आरोपियों ने हमला किया।

युवक को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें