Advertisement

एफआरवी आरक्षक की तत्परता सीपीआर दे बचाई महिला की जान

उज्जैन। महिदपुर की एफआरवी टीम ने सोमवार को एक प्रसूता की जान बचा ली। प्रसूता का शुगर लेवल अचानक लो हो गया था। वह चलते-चलते जमीन पर गिर गई थी।

Advertisement

दरअसल, घट्टिया थाने के बंबोरी की रहने वाली संतोषी कुंवर महिदपुर उपजेल में बंद पति समरथ सिंह से मिलने आई थी। यहां से वह घर लौट रही थी। डाबली हम्मा के पास वह अचानक सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना एफआरवी को दी। मौके पर तत्काल एफआरवी-२९ की टीम पहुंची। इसमें पदस्थ आरक्षक मोसिन मंसूरी ने संतोषीकुंवर को तत्काल सीपीआर दी। पायलट मुकेश परमार ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसका शुगर लेवल अचानक कम हो गया था, इस वजह से उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच गई। एसपी प्रदीप शर्मा ने एफआरवी-29 टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें