Popup Image

आज 1.24 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में आएगी राशि, मुख्यमंत्री जारी करेंगे 42वीं किस्त

शिवपुरी के पिछोर से 1831 करोड़ रुपए से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर, 221 करोड़ के विकास कार्यों की भी देंगे सौगात

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर वे जिले में 221 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

लाड़ली बहनों को हर महीने मिल रहे 1500 रुपए- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। शुरुआत में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती थी। अक्टूबर 2023 में यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई। इसके बाद नवंबर 2025 से सहायता राशि में 250 रुपए की और बढ़ोतरी की गई, जिससे महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए मिलने लगे। वर्तमान में योजना की राशि सीधे महिलाओं के आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में भेजी जा रही है।

Advertisement

अब तक 67 हजार करोड़ से अधिक राशि वितरित

जून 2023 में करीब सवा करोड़ महिलाओं को पहली किस्त जारी की गई थी। अक्टूबर 2026 तक 41 किस्तों के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में 67 हजार 230 करोड़ 96 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। नवंबर में 42वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के प्रारंभ से अब तक वितरित कुल राशि लगभग 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपए हो जाएगी। इसके अलावा अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में चार बार महिलाओं को 250 रुपए की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।

Advertisement

इन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ
योजना का लाभ मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। योजना के लिए आवेदन के कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में महिला की उम्र 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें