Advertisement

फर्जी SIM एक्टिवेट कर फ्रॉड करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

उज्जैन। पुलिस ने फर्जी सिम एक्टिवेट कर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधडी करने वाले पश्चिम बंगाल के 3 लोगों के गिरोह को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू इंदिरा नगर नागझिरी का रहने वाला अक्षय तिरवार एवं कन्नौद जिला देवास का रहने वाला सादिक खान जो कि धोखाधडी एवं छलपूर्वक अन्य व्यक्तियों के नाम से सीम एक्टिवेट कर ऑनलाइन धोखाधडी व सायबर फ्रॉड करने वाले पश्चिम बंगाल के तीन व्यक्तियों को सीम बेचकर अवैध लाभ कमाने के लिये तारामंडल गेट के पास खडे हैं।

सूचना पर नानाखेडा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 5 लडकों को पकड़ा और उनके नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अक्षय तिरवार, सादिक खान, शेख महिबुल निवासी पश्चिम बंगाल, बाबन खान निवासी पश्चिम बंगाल और साजन खान बताया। आरोपियों ने पूछताछ में फर्जी सिम खरीदने व बेचने की बात कबूली।

Advertisement

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अक्षय तिरवार से 70 सिम खरीदी है जबकि अक्षय ने पुलिस को बताया कि उक्त सिम वह मोंटी निवासी नागदा से लाया था। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। पकडाये बदमाशों से पुलिस ने 13 एक्टिवेड और 43 अनएक्टिवेट सीम बरामद की है।

युवक की करंट लगने से मौत : विक्रम नगर में मंगलवार को दीपक पिता हीरालाल 35 वर्ष निवासी देवास नागदा टीनशेड लगाने का काम करते समय करंट की चपेट मेें आ गया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। ठेकेदार इजरायल ने बताया कि दीपक के साथ विकास, राकेश, महेश और वह स्वयं भी टीनशेड लगाने का काम कर रहा था। दीपक के भाई राजकुमार चौहान ने बताया कि दीपक घर में अकेला कमाने वाला था। उसके पिता वृद्ध हैं और छोटा भाई अद्र्धविक्षिप्त है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें