Advertisement

कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रचने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह गोल्डी ढिल्लों गिरोह का एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक चीनी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध सुरेन्द्र कुमार मामले को लेकर दोपहर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।

Advertisement

पिछले कुछ महीनों में लगातार हुई फायरिंग

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है। कपिल शर्मा के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, तीसरी बार भी हमले की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली है। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें