Advertisement

युवती के साथ मारपीट, चाकू मारा

इंदौर। चंदननगर क्षेत्र में एक युवती के साथ दो युवकों ने मारपीट कर चाकू मारा। चंदननगर थाने में फरियादी काजल पिता जितेंद्र निवासी विकास नगर की शिकायत पर आरोपी योगेश और अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया काजल ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों को उसने डांटा था कि वह उसके भाई को बेवजह गलत मामलों में क्यों फंसा रहे हैं। इसको लेकर योगेश व अतुल ने विवाद करते हुए गालियां दी और सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। अतुल ने चाकू से हमला कर मुझे घायल कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

रुपए के बंटवारे को लेकर पत्थरबाजी

इंदौर। शादी में बैंड बजाने वालों को न्योछावर में जो रुपए मिले उसके बंटवारे को लेकर पत्थरबाजी हो गई। एक युवक घायल भी हुआ है। परदेशीपुरा थाने में फरियादी हेमंत उर्फ सुनील गुप्ता की शिकायत पर आरोपी रवि उर्फ सेठिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरियादी हेमंत ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह में बैंड बजाने गए थे। वहां न्योछावर के जो रुपए मिले थे वह उसने रखे थे। रवि का कहना था कि उसने ज्यादा रुपए रख लिए। उसके हिस्से के रुपए भी हेमंत हड़प रहा है। इसको लेकर विवाद हुआ तो रवि ने हेमंत के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने हेमंत पर पत्थर बरसाए जिसमें वह घायल हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें