Popup Image
Advertisement

बच्ची की हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसा, रेप कर मारने की आशंका

भोपाल : आक्रोशित परिजन ने किया चक्काजाम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के बाद शुक्रवार को थाने के बाहर हंगामा हुआ। लोगों ने चक्काजाम कर गाड़ी और कुर्सियां तोड़ीं। आरोपी को फांसी देने की मांग की। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक खंडहर में मिला था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। रेप के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक बच्ची शुक्रवार सुबह कचरा बीनने खंडहर वाले इलाके में पहुंची। बच्ची ने शव देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। उसने मृतका की दादी को भी बताया। बैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव के ऊपर कपड़ा ढंका हुआ था। बच्ची के मुंह में कपड़ा मिला, जबकि शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। घटनास्थल से बच्ची के कपड़े, पॉलीथिन में आपत्तिजनक सामग्री और लोहे की रॉड के टूटे हुए टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ और जांच के बाद एक युवक को हिरासत में लिया है। वह भी कचरा बीनने का काम करता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें