जहरीला पदार्थ खाकर घर पहुंची युवती अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
नागझिरी थाने की जांच अधिकारी पूजा सोलंकी ने बताया मृतका का नाम तनुश्री पिता ज्ञानसिंह निवासी आरके पुरम् है। वह नागझिरी क्षेत्र में स्थित सिलाई मशीन की कंपनी में काम करती थी। बुधवार शाम वह कंपनी से घर जाने के लिए निकली और रास्ते में जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया। घर पहुंचते ही उसे उल्टियां होने लगी जिसके बाद परिजन उसे तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
Advertisement









