Advertisement

निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं से रेप

अब इंदौर में कांड…एकेडमी कोच मोहसिन गिरफ्तार मोबाइल में मिले कई वीडियो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:इंदौर। इंदौर में एक राइफल शूटिंग एकेडमी में छात्राओं से रेप और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर है। उसने यहां निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ की और उनके वीडियो भी बनाए। हिंदू संगठन का दावा है कि आरोपी के मोबाइल में 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि कई वीडियो सामने आए है।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। घटना अन्नपूर्णा इलाके में ड्रीम ओंलिपिंक एकेडमी की है। यहां निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा हिंदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे।

Advertisement

उसका आरोप है कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को दो और पीडि़त युवतियां पुलिस थाने पहुंची और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।

हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा

Advertisement

गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों ने पहले आरोपी की एकेडमी के सामने नारेबाजी की। इसके बाद वे अन्नपूर्णा थाने भी पहुंच गए। यहां नारेबाजी कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मोहसिन का एक भाई भी राऊ इलाके के एक नामी स्कूल में शूटिंग की कोचिंग देता है।

नकली नोट की डील भी करता था
डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक, शिकायत के बाद रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। एकेडमी कोच मोहसिन नकली नोट की डील भी कर रहा था। पुलिस को इसकी चैटिंग भी मिली है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Write a review