₹78 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर सोना

सोना और चांदी आज यानी 21 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 558 रुपए बढ़कर 77,968 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 77,410 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
Advertisement
वहीं, चांदी की कीमत में 4,884 रुपए की तेजी रही और यह 97,167 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 92,283 रुपए पर थी। इससे पहले चांदी ने 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था।
Advertisement









