Advertisement

₹75 हजार के पार निकला सोना

सोने की कीमत आज (25 सितंबर) अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ​​​​​इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 496 रुपए बढ़कर 75,260 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 74,764 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते सोना अब तक 1167 रुपए महंगा हो चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

चांदी की कीमत में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 1,922 रुपए महंगी होकर 90,324 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 88,402 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review