GOLD ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 94 हजार पार

By AV NEWS 10

सोने के दाम ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,387 बढ़कर ₹94,489 पर पहुंच गया। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,102 थी।एक किलो चांदी की कीमत आज ₹373 बढ़कर ₹95,403 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,030 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 11 अप्रैल को सोने ने ₹93,353 का हाई बनाया था।

अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।

डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।

शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *