Popup Image
Advertisement

कंठाल चौराहा पर सड़क पर रखा था सामान, महापौर ने संभाला मैदान

माइक से मुनादी कर हटवाया अतिक्रमण

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन भले ही रोड चौड़ीकरण कर रहा हो लेकिन दुकानदार सामान सड़क तक फैला रहे हैं। सोमवार को कंठाल चौराहा से गुजर रहे महापौर ने सड़क पर सामान देखा तो खुद मैदान संभाल लिया। उन्होंने माइक से मुनादी कर सामान हटवाया, दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर आगे से सामान दिखा तो सीधे जब्ती होगी।

दरअसल सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल रिमूवल गैंग के साथ माइक लेकर बाजार में पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की मुनादी की। महापौर ने दुकानदारों से कहा कि कि वे सामान दुकानों के भीतर रखें। अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यापार करें।

Advertisement

कंठाल चौराहा, नई सड़क, एटलस चौराहा, फव्वारा चौक एवं इंदौर गेट क्षेत्र में मुनादी करते हुए उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण कार्य के चलते सहयोगी मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सड़क पर रखा व्यापारिक सामान ट्रैफिक में बाधा बन रहा है, ऐसा नहीं करें। इस दौरान एमआईसी के प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण चौहान तथा सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया साथ थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें