Popup Image
Advertisement

Google ने भारत में शुरू किया Gmail AI फीचर, सेकेंडों में बनेगा ईमेल ड्राफ्ट

Gmail अब सिर्फ ईमेल भेजने और पढ़ने की जगह नहीं रही। Google ने भारत में एक नया AI Inbox फीचर उतारना शुरू कर दिया है जो आपके पूरे ईमेल अनुभव को बदलकर रख देगा। फिलहाल यह सुविधा Google AI Plus और Google AI Pro सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को ही मिल रही है। इस फीचर का असली मकसद Gmail को एक स्मार्ट वर्कस्पेस असिस्टेंट में तब्दील करना है जो ईमेल का जवाब देने, जरूरी काम ट्रैक करने और दस्तावेजों तक झटपट पहुंचने में मदद करे।

Advertisement

AI इनबॉक्स में क्या है खास?

इस नए एआई इनबॉक्स फीचर की सबसे बड़ी खूबी रेडी-टू-सेंड ड्राफ्ट्स है। जीमेल अब ईमेल थ्रेड खुद पढ़कर जवाब का मसौदा तैयार कर देगा। पुराने मैसेज, अटैचमेंट और बातचीत के पूरे सिलसिले को ध्यान में रखते हुए एआई एक तैयार जवाब बना देगा जिसे यूज़र एक नजर में देखकर फौरन भेज सकता है। हर बार खुद टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे वक्त की बचत होगी और ईमेल संभालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

इनबॉक्स में ही मिलेंगी जरूरी फाइलें

गूगल ने जीमेल में फाइल इंटीग्रेशन फीचर भी जोड़ा है। अब किसी जरूरी ईमेल या काम के साथ जुड़ी गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स फाइलों के लिंक सीधे जीमेल के अंदर ही नजर आएंगे। पहले गूगल ड्राइव खोलकर फाइल तलाशनी पड़ती थी लेकिन अब सब कुछ एक ही जगह मिल जाएगा। खासकर दफ्तर और काम से जुड़े ईमेल देखने वालों के लिए यह बदलाव बेहद उपयोगी साबित होगा।

Advertisement

काम का हिसाब रखना हुआ और आसान

एआई इनबॉक्स के साथ जीमेल में नए टास्क कंट्रोल्स भी जोड़े गए हैं। जो काम पूरा हो जाए उसे मार्क कम्प्लीट किया जा सकता है। एआई के सुझाव पसंद न आएं तो उन्हें हटाया जा सकता है और पूरी बातचीत को एक क्लिक में साफ भी किया जा सकता है। इससे इनबॉक्स उलझा हुआ नहीं रहेगा और जरूरी कामों पर ध्यान लगाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

भारत में धीरे-धीरे हो रहा है रोलआउट

गूगल ने साफ कर दिया है कि यह फीचर एक साथ सभी यूज़र्स को नहीं मिलेगा। भारत में इसे चरणबद्ध तरीके से उतारा जा रहा है। अभी के लिए एआई इनबॉक्स सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्होंने गूगल एआई प्लस या एआई प्रो का पेड प्लान लिया हुआ है। मुफ्त जीमेल अकाउंट वालों को यह सुविधा कब मिलेगी इस बारे में गूगल की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। यानी फिलहाल यह फीचर प्रीमियम यूज़र्स तक ही सीमित है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें