Advertisement

सरकार बातचीत को तैयार : सीजेपी

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, बंगाल से 2 हजार सीआरपीएफ जवान आ रहे

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी पुष्टि की है। रांका का कहना है कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए है। कॉकरोच जनता पार्टी के बुधवार के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे हैं। इधर, बंगाल से २ हजार सीआरपीएफ जवान बुलाए हैं।

हिंसा मामले में 10 एफआईआर दर्ज

Advertisement

इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 एफआईआर दर्ज की हैं। प्रदर्शनकारियों पर आरएएफ जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोडफ़ोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें