Advertisement

बिहार के राज्यपाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन वीआईपी के आने का सिलसिला जारी है। रविवार तड़के भस्मारती में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसके बाद गर्भगृह के बाहर से दर्शन एवं पूजन किया। पुजारियों ने दुपट्टा भेंटकर उनका सम्मान किया। आपको बता दें कि इंदौर में हो रही मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने आए भारतीय क्रिकेट टीम सदस्य अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कु्रणाल पंड्या, आकाश मधवाल भी पूर्व में दर्शन करने पहुंचे थे।

Advertisement

Related Articles