Advertisement

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

सपत्नीक पहुंचे मंदिर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने किया सम्मान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। भगवान महाकाल के दरबार में वीआईपी का पहुंचना लगातार जारी है। इसमें राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हैं। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में वह भक्ति में लीन नजर आए।

इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्मृति चिह्न, दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर संजय पुजारी, राम पुजारी, आशीष पुजारी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल उपस्थित थे।

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान महाकाल के दर्शन किए थे। इसी तरह बजरंगी भाईजान फिल्म में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए कर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा था कि यहां आकर उन्हें अलग ही ऊर्जा मिली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें