Advertisement

गुजरात का पुल हादसा- : नदी से 15 शव मिले,4 लोग अब भी लापता

गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटने के बाद महिसागर नदी से 15 शव निकाले जा चुके हैं। NDRF को गुरुवार सुबह 2 शव मिले, जबकि 13 बुधवार को ही बरामद हो चुके थे।हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश जारी है।

Advertisement

महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया था। चलते ट्रैफिक के बीच पुल टूट जाने से दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा नदी में गिर गया था। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया था।

45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें