Advertisement

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 23 लोगों की हत्या की

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले सभी लोग मुसाफिर थे। हमलावरों ने पहले हाईवे को ब्लॉक किया।

Advertisement

इसके बाद बस रोककर लोगों की तशाली लेना शुरू कर दिया। वे लोगों के ID कार्ड चेक कर रहे थे। फिर एक-एककर उन्हें गोली मार दी। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक मरने वालों में 20 लोग पंजाब, जबकि 3 बलूचिस्तान के रहने वाले थे।

मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने बताया कि बंदूकधारियों ने राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर दिया था। इसके बाद वे पंजाब से आने-जाने वाली गाड़ियां रोककर पूछताछ करने लगे। हमलावरों ने यात्रियों के आईडी कॉर्ड चेक करके उन्हें गोली मारी। वारदात के बाद वे 12 गाड़ियों को आग लगाकर पहाड़ियों के रास्ते भाग निकले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें