Advertisement

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। भारत विकास परिषद उज्जैन शाखा द्वारा प्रमुख एवं प्रभावी राष्ट्रीय प्रकल्प संस्कार अन्तर्गत, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मक्सी रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने में आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष एस के सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम मां सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, फिर विद्यालय के 10 शिक्षकों को दुपट्टे ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात समस्त विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरूजनों के चरणों में पुष्प अर्पित करके उनका आशीर्वाद लिया गया, प्रतिउत्तर में गुरू जनों द्वारा अपने शिष्यों पर पुष्प वर्षा करके उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 विद्यार्थियों को एलआई सी के प्रबन्धक राहुल भटनागर के द्वारा मेघावी छात्र एवं छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शाखा के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रवीण ख़ण्डेलवाल ने की। इस अवसर पर सचिव प्रवीण पांचाल, डॉ. अजय गुप्ता, शाखा के मार्ग दर्शक राकेश भार्गव, डॉ. महेश गुप्ता, राजेन्द्र मजावदिया, उषा गुप्ता, अश्विन मेहता, अश्विन कासलीवाल, ओम प्रकाश गर्ग आदि उपस्थित रहे। आभार संयोजक कल्पेश कुचेरिया, शरद शर्मा एवं विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक हर्षा मेडम ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें