Popup Image
Advertisement

ज्ञानदास का मोबाइल बंद, आश्रम में लगा ताला, पुलिस ने दी दबिश

उज्जैन। महिला से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज होने के बाद ज्ञानदास बाबा आश्रम में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। उनका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर उनकी तलाश शुरू की है।

Advertisement

महाकाल टीआई गगन बादल ने बताया कि महामंडलेश्वर ज्ञानदास के खिलाफ महिला द्वारा दिये गए शिकायती आवेदन की जांच और बयानों के बाद दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दादूराम आश्रम पहुंची जहां ताला लगा मिला। उनसे मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया गया जो स्वीच ऑफ था। संभावित स्थानों पर पुलिस टीम भेजी जहां भी ज्ञानदास नहीं मिले। उनसे जुड़े लोगों से ज्ञानदास के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें