मंडी में शराब पीकर लड़ रहे थे हम्माल बीचबचाव करने पहुंचा तो पाइप दे मारा

उज्जैन। बीती रात चिमनगंज स्थित अनाज मंडी में शराब पीकर दो हम्माल लड़ लिए। इसी बीच उनका साथी बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे पाइप दे मारा और फिर उसके साथ मारपीट की जिससे उसके सिर और पैर पर टांके लगाने पड़े। घायल का नाम सोनू पिता रमेश पराते निवासी अशोकनगर है। वह चिमनगंज मंडी में हम्माली करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उसने बताया कि मंगलवार रात करीब 11बजे उसके साथी हम्माल दिनेश और कालू शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों झगड़ लिए। विवाद बढ़ा तो वह बीचबचाव करने पहुंचा तभी उसके सिर पर पाइप दे मारा और मारपीट की। इसके बाद वह चिमनगंज मंडी थाने पहुंचा जहां से पुलिसकर्मियों ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को भी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सोनू के सिर में 7 और पैर में 2 टांके लगाने पड़े हैं।
Advertisement









