Advertisement

हरियाणा :नायब सैनी ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

नायब सिंह सैनी हरियाणा के 25वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनावों में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद बीजेपी विधायक दल ने बुधवार को नायब सैनी को अपना नेता चुना था। सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा में सरकार की कमान संभालेंगे, जबकी बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई है।

Advertisement

अंबाला के मिजापुर माजरा में जन्मे नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वो इसी साल 12 मार्च, 2024 को पहली बार सीएम बने थे। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से स्नातक सैनी के राजनीतिक करियर की बात करें तो नायब सिंह सैनी 2014 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। वो सीएम बनने से पहले हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए और 2023 में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें