Advertisement

पत्नी का सिर फोड़ा और जमानत के बाद अस्पताल में भी धमकाने पहुंचा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एक व्यक्ति ने पत्नी का दीवार पर सिर पटककर फोड़ दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। घायल पत्नी अस्पताल में उपचार करा रही थी। जमानत के बाद वह अस्पताल पहुंचा और पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। घबराए परिजन उसे उज्जैन लाए और चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रतलाम निवासी 30 वर्षीय सपना पति रवींद्र का मायका कालापत्थर में है। उसने बताया कि पिछले दिनों ससुराल में सास शांतिबाई से विवाद हो रहा था तभी पति ने बाल पकडक़र उसका सिर दीवार से टकराकर फोड़ दिया। गंभीर चोंट आने पर उसने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस ने सपना को अस्पताल में भर्ती कराया और पति को गिरफ्तार किया। दो दिन बाद रवींद्र जमानत पर छूटकर आया और अस्पताल पहुंचकर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। सपना ने अपने पिता देवीलाल को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परिजन उसे उज्जैन लेकर आए और चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Related Articles

Write a review