Popup Image
Advertisement

जिसके यहां काम मांगने गया, वहीं फांसी लगा ली

उज्जैन। भीमाखेड़ी बड़ौद में रहने वाले मानसिक कमजोर व्यक्ति चार दिन पहले घर से बिना बताये निकला और घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम तुलाहेड़ा में एक व्यक्ति के भैंस बांधने के बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

नारायण सिंह पिता बापूसिंह 50 वर्ष निवासी भीमाखेड़ी बड़ौद चार दिनों पहले घर पर बिना बताये कहीं चला गया था। उसकी लाश तुलाहेड़ा में रहने वाले प्रीतम सिंह के पशु बाधंने के बाड़े में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने प्रीतम सिंह की सूचना पर शव को फंदे से उतारा। नारायण के कपड़ों से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

नारायण के बेटे मनोहर सिंह ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह घर से बिना बताये निकले थे। तुलाहेड़ा कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं। प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि नारायण को वह नहीं पहचानता। तीन दिन पहले वह काम मांगने आया था। उसे पहचान बताने को कहा लेकिन वह प्रीतम के खेत पर ही रुक गया और वहीं भोजन कर सोने लगा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें