Advertisement

गर्मी ने मचाया हाहाकार, तापमान फिर 40 डिग्री के पार

मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उमस और धूप के कारण परेशान होते रहे शहरवासी

उज्जैन। सूरज के तेवर एक बार फिर से तल्ख हो चले हैं। शनिवार को दिनभर तेज धूप और उमस ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। रात में लोगों को राहत नहीं मिल सकी। ऐसे में लोगों को एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ा। भीषण गर्मी का असर तापमान पर भी नजर आया जिसके चलते शनिवार को दिन का तापमान फिर से ४० डिग्री को पार कर ४०.५ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान २५.८ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि आने वाले दिनों में भी गर्मी के तेवर ऐसे ही रहेंगे। १० जून के बाद प्री-मानसून गतिविधियों के तहत बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है जिसकी वजह से टेम्प्रेचर लुढक़ सकता है लेकिन इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।

1 मई को 43.4 पर पहुंचा था तापमान
आमतौर पर अप्रैल और मई गर्मी के प्रमुख दो महीने माने जाते हैं। इस बार अप्रैल में गर्मी ने अपने तल्ख तेवरों से शहरवासियों को हलाकान कर दिया, वहीं मई की शुरुआत भी ऐसी ही हुई जिसके चलते १ मई को अधिकतम तापमान ४३.४ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है।

Advertisement

जून में अब तक 8 मिमी बारिश
जून के बीते सात दिनों की बात की जाए तो प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अब तक ८ मिमी बारिश हो चुकी है, वहीं मई महीने की बात करें तो पहले सप्ताह के आखिरी दिनों में मौसम में बदलाव आया जो पूरे माह चलता रहा। नवतपा के दौरान भी बारिश हुई थी। पूरे माह में ७३ मिमी यानी ३ इंच बारिश दर्ज की गई।

मानूसन के लिए अभी इंतजार
इस बार मानसून ने केरल में ८ दिन पहले दस्तक दी थी। इससे उम्मीद की जा रही थी कि १० जून के आसपास वह मप्र में दस्तक दे देगा लेकिन मानसून मुंबई में अटक गया है। उसे आगे बढऩे में मदद करने के लिए अभी कोई सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। इसके चलते उम्मीद की जा रही है कि मानसून १५ जून तक दस्तक देगा।

आज बूंदाबांदी का अनुमान
तापमान में कमी की संभावना कम है। कहीं हल्की बारिश कहीं बूंदाबांदी का अनुमान है।

इसलिए बदला मौसम
साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी की वजह से मौसम बदला हुआ है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

43 दिन से बारिश का दौर जारी
इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 7 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। शनिवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।

Related Articles

Write a review