Popup Image
Advertisement

मुंबई में भारी बारिश : इंदौर-दौंड सात दिन तक नहीं चलेगी, अगस्त क्रांति राजधानी तेजस आज निरस्त

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश ने ट्रेनों के पहिये थाम दिए हैं। इसका असर पश्चिम रेलवे पर भी पड़ा है। इंदौर से दौंड (पुणे), दौंड (पुणे) से इंदौर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार से 17 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली अगस्त क्रांति राजधानी तेजस एक्सप्रेस भी शुक्रवार को निरस्त रही।

Advertisement

रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि रैक की उपलब्ध नहीं होने के कारण हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन 12954 हजरत निजामुद्दीन – मुम्बई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। इसी तरह इंदौर-दौंड और दौंड-इंदौर ट्रेन को भी 17 जुलाई तक निरस्त किया गया है।

उधना से चलने वाली दो स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े
उधना से चलने वाली दो स्पेशल ट्रेन के फेरे रेलवे ने बढ़ा दिए हैं। यह फैसला यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए लिया गया है। पीआरओ मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन 09045 उधना- मधुबनी स्पेशल 26 जुलाई और 09046 मधुबनी- उधना स्पेशल 27 जुलाई तक चलेेगी। इसी तरह ट्रेन 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई और ट्रेन 09048 झंझारपुर-उधना 27 जुलाई तक चलेंगी।

Advertisement

रतलाम मंडल ने जून में दौड़ाई हर दिन 57.7 क्रेक ट्रेन

गुड्स एवं क्रैक ट्रेनों के ऑपरेशन का नया रिकॉर्ड

Advertisement

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने गुड्स एवं क्रैक ट्रेन दौड़ाने में जून महीने में नया रिकॉर्ड बनाया है। डिवीजन ने हर दिन 57.7 क्रैक ट्रेन चलाईं। इससे सामान ट्रांसपोर्टेशन तेजी से हुआ।

पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि मई 2024 में रोजाना 50.52क्रैक ट्रेन चलाई गई थीं। जून 2026 में यह संख्या 57.7 क्रैक ट्रेन पहुंच गई। जून में मंडल ने 47.25 प्रतिशत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ क्रैक रेशियो भी हासिल किया, जो मई के रेशियो 46.93 फीसदी से अधिक है। जून में रतलाम-वटवा खंड पर 124 क्रैक ट्रेन चलाई गईं, जो महीने का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। माल लदान के क्षेत्र में भी रतलाम मंडल ने जून में बेहतर काम किया।

इस महीने में सीमेंट की 223 रेक लोडिंग की गई, जो जून 2025 की तुलना में 7.72 प्रतिशत अधिक है। जून में २३९ क्लिंकर रेक लोड की गई। इससे पहले जून 2024 में 236 रेक काा रिकॉर्ड था। फूड की 36 और पेट्रोलियम, ऑयल एवं लुब्रिकेंट्स की 70 रेक लोडिंग हुई। यह भी नया रिकॉर्ड है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें