Advertisement

मप्र-राजस्थान में आज से फिर तेज बारिश

यूपी में 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Advertisement

हिमाचल में 27 दिन में 15 मौतें; 135 सड़कें बंद

नईदिल्ली, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बने डिप्रेशन सिस्टम से कई राज्यों में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज से इसका असर दिखेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

मप्र में 27 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा सहित 55 जिलों में भारी बारिश का दौर रहेगा। इस मानसून सीजन राज्य में अब तक 13.2 इंच (334.9 मिमी) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 15.5 इंच (395.2 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर और बहराइच में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। सुबह से 40 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। घाघरा, शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव : मप्र में आज भारी बारिश

Advertisement

मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम के असर से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन के कारण 30 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इस मानसून सीजन में अब तक मध्य प्रदेश में 13.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें