Advertisement

बाल काटे-कपड़े फाड़े और जूतों की माला पहनाकर दूसरे पति के साथ निकाला जुलूस

तीन साल बाद दूसरे पति के साथ गांव लौटी विवाहिता के साथ तालिबानी क्रूरता

Advertisement

पूर्व ससुर ने भीड़ जुटाकर की बर्बरता पुलिस ने तीन को दबोचा, आठ फरार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरनिया खेड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर वारदात सामने आई है। तीन साल पहले अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक से शादी करने वाली एक महिला जब अपने नए पति के साथ गांव लौटी, तो पूर्व पति के परिवार और ग्रामीणों ने उनके साथ बेहद क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया। आरोपियों ने महिला के बाल काट दिए, कपड़े फाड़ दिए और दोनों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में उनका जुलूस निकाला। इस संवेदनशील मामले की भनक लगते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि आठ अन्य फरार हैं।

Advertisement

झारड़ा थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि थाना मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम हरनिया खेड़ा मेें मंगलवार दोपहर यह घटना हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख मौके पर मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर घटना स्थल से तीन मुख्य आरोपियों सुमेरसिंह, बद्रीलाल और कचरू को रंगे हाथों दबोच लिया।

तीन साल पहले छोड़ा था घर

Advertisement

पुलिस जांच और पीडि़त से पूछताछ में यह बात सामने आई कि पीडि़त 30 वर्षीय महिला का विवाह इसी गांव के एक युवक से हुआ था। करीब तीन साल पहले महिला अपने पहले पति को छोड़कर गांव के ही दूसरे युवक के साथ चली गई थी और दोनों ने विवाह कर लिया था। इसके बाद से दोनों गांव से दूर इंदौर मेें रह रहे थे। तीन साल का लंबा वक्त बीतने के बाद मंगलवार को जब यह दंपत्ति अचानक गांव वापस लौटा, तो इसकी भनक महिला के पहले पति के परिवार को लग गई। पूर्व ससुर ने गांव के कुछ लोगों को एकत्रित किया और घटना को अंजाम दिया।

मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे तमाशबीन: गांव में जब यह अमानवीय कृत्य चल रहा था, तब कई ग्रामीण मदद करने के बजाय मोबाइल से घटना का वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने वीडियो बनाने वालों की पहचान की और उनके मोबाइल को कब्जे में लेकर सभी वीडियो को मौके पर ही डिलीट करवाया। थाना प्रभारी भाबोर के अनुसार समय रहते कार्रवाई होने से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और 8 फरार हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें