Advertisement

साइबर ठगों को पकडऩे वह नर्मदापुरम गया, पकड़ लिया, SP को सौंप दिया

फेक वेबसाइट पर युवक का डीमेट अकाउंट खुलवाकर 50 हजार की ठगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ठगी का शिकार होने के बाद हेडकांस्टेबल के बेटे ने दिखाई सतर्कता

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। 12 वीं पास कर कॉलेज की तैयारी कर रहे युवक के साथ बदमाशों ने डीमेट अकाउंट खुलवाकर 50 हजार रुपए की ठगी की। हेडकांस्टेबल के बेटे ने सतर्कता दिखाई। दोस्त के साथ ठगों के अड्डे पर पहुंचा। अब माधव नगर पुलिस ठग को गिरफ्तार कर उज्जैन लाई है। वैशाली नगर सेठी नगर निवासी रितीक मालवीय पिता शिवलाल मालवीय 12 वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन की तैयार कर रहा है।

Advertisement

उसने बताया कि मेरे पास 4 अक्टूबर को कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को इन्वेस्टमेंट ग्रोथ कंपनी पुणे का हेड बताया। कंपनी के माध्यम से डिमेट अकाउंट खोलकर शेयर बाजार में कम समय में अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया। रितीक ने भरोसा किया और उक्त कंपनी की वेबसाइट पर डीमेट अकाउंट खुलवा लिया। समय समय पर कंपनी द्वारा उससे बार कोड के माध्यम से रुपए जमा कराए गए।

वेबसाइट पर कंपनी की ट्रेडिंग और स्कोर दिखता था। 50 हजार रुपए इन्वेस्ट के बाद रितीक को दोस्तों से जानकारी मिली कि जिस वेबसाइट पर वह ट्रांजेक्शन कर रहा है वह फेक है। रितीक अपने इन्वेस्ट किए रुपए रिफंड कराता उसके पहले ही कंपनी वालों ने उसे ब्लॉक कर दिया।

Advertisement

मोबाइल लोकेशन से पहुंचे होशंगाबाद

रितीक ने बताया कि 50 हजार रुपए जमा होने के बाद कंपनी के लोगों ने नंबर ब्लॉक कर दिया था। वहां के लोगों से फोन पर हुई बातचीत, दोस्तों की मदद से पता चला कि उक्त फर्जी कंपनी होशंगाबाद से संचालित हो रही थी। रितीक अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। ऑफिस में 8 लड़कियां और 1 युवक काम कर रहे थे। उसने बताया कि संजय प्रजापत निवासी बरेली रायसेन को पकड़ा तो उसने कहा कि मेरी थाने पर सेटिंग है पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

एसपी कार्यालय लेकर गए बदमाश को

रितीक मालवीय ने बताया कि उसके पिता चिमनगंज थाने में हेडकांस्टेबल हैं। उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी और मार्गदर्शन लिया। होशंगाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र से संजय प्रजापत को 8 कीपेड मोबाइल व अन्य सामान के साथ पकड़कर एसपी कार्यालय ले गए। वहां से एसपी ने कोतवाली थाने भेजा।

माधव नगर पुलिस की टीम ने की मदद

इधर रितीक की रिपोर्ट पर माधव नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। रितीक की सूचना पर पुलिस टीम होशंगाबाद पहुंची और संजय प्रजापत को हिरासत में लिया।

Related Articles

Write a review