Advertisement

महाकाल मंदिर में 1 करोड़ का हाईटेक आरओ प्लांट शुरू

गर्मी में मिलेगा शीतल जल, हर घंटे 4 हजार लीटर की क्षमता

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध और शीतल पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पीथमपुर की मायलन लैबोरेटरीज के सहयोग से गेट नंबर चार के पास करीब एक करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक आर.ओ. पेयजल सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसका शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।

यह अत्याधुनिक वाटर प्लांट मुंबई की टेक्नो हायप्योर कंपनी द्वारा तैयार किया गया है, जिसे गेट नंबर चार स्थित विश्राम धाम के समीप लगाया गया है। इस प्लांट की कार्यक्षमता इतनी अधिक है कि यह प्रति घंटा 4 हजार लीटर पानी को शुद्ध कर श्रद्धालुओं तक पहुँचाने में सक्षम है। विशेष बात यह है कि शुद्धिकरण के साथ-साथ इसमें पानी के भंडारण के लिए 5 हजार लीटर क्षमता का विशाल स्टेनलेस स्टील (एसएस 304 श्रेणी) टैंक भी लगाया गया है, जो पानी की गुणवत्ता को सुरक्षित रखेगा।

Advertisement

प्रशासक ने किया शुभारंभ
महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने शनिवार को इस नवीन आर.ओ. सिस्टम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए दानदाता कंपनी मायलन लैबोरेटरीज के प्रतिनिधियों का सम्मान किया और कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा में इस तरह के आधुनिक संसाधनों का जुडऩा मंदिर प्रबंधन की प्राथमिकताओं में शामिल है

ठंडा करने के लिए तीन चिलर भी जोड़े

Advertisement

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस सिस्टम में विशेष इंतजाम किए गए हैं। संयंत्र के साथ 1,000 लीटर क्षमता वाले तीन विशेष चिलर जोड़े गए हैं, जो भीषण गर्मी के दौरान भी ठंडा पानी उपलब्ध कराएंगे। इस नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा लाभ गेट नंबर चार और पांच से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को मिलेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें