Advertisement

श्री सम्मेद शिखरजी की यात्रा के पूर्व किया माता-पिता का सम्मान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी की यात्रा पर जाने से पूर्व दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक् द्वारा माता-पिता का सम्मान किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सम्यक ग्रुप की सचिव प्रियंका प्रमित मोदी ने बताया कि अतिशय क्षेत्र जयसिंह पुरा जिनालय में श्री भक्तामर जी मण्डल विधान का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सम्यक ग्रुप के सदस्यों के साथ उनके माता-पिता एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। जहां पहले बेटे और पोते ने मिल दादा-दादी जी का सम्मान किया फिर अपने माता पिता का सम्मान तिलक, माला और चरण धुलाकर किया गया, जिससे संस्कारों की यह परम्परा अनवरत पीढ़ी दर पीढ़ी जारी रहे।

सम्यक ग्रुप के अध्यक्ष संदीप सीमा पतंग्या ने बताया कि विधान में सोधर्म इन्द्र अन्तिम रूबी जैन, कुबेर इंद्र हितेष मनीषा जैन, महेन्द्र इन्द्र अवि धारणा गंगवाल, सनत इंद्र मधु परेश कोठारी, ईशान इन्द्र मनोज रश्मि जैन के साथ 31 अन्य इंद्र इंद्राणियों ने विधान की पूजा की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक, शान्ति धारा से हुआ।

Advertisement

इसके बाद झंडावंदन कर श्री भक्तामर मण्डल विधान प्रारंभ किया गया। जिसे विधानाचार्य शीतल जैन एवं संगीतकार करण जैन इन्दौर ने बड़े भक्ति भाव से संपादित करवाया। समारोह के मुख्य संयोजक पंकज रेणु जैन, प्रतीक कल्पना चौधरी, मनोज मोनिका बाकलीवाल, अनुपम तृप्ति मिंडा, नितिन अंकिता जैन, अक्षय अंशुल जैन थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें