Advertisement

गर्म हवा, उमस और बेचैनी… गर्मी रिकॉर्ड तोडऩे की राह पर

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा प्रारंभ हो गया है। इसके पहले से ही गर्मी सितम ढा रही है। ऐसे में गर्मी का रिकॉर्ड टूटने की संभवना व्यक्त की जा रही है।

Advertisement

गुरुवार को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हुआ है। इसके साथ ही नौतपा भी शुरू हो गया है। सूर्य के रोहिणी में प्रवेश से 9 दिन का अलग-अलग प्रभाव मौसम के बदलाव के रूप में दिखाई देगा। कभी तपिश-कभी उमस और कभी कुछ स्थानों में पानी गिरने की स्थितियां सूर्य की रोहिणी के कालखंड में दिखाई देगी। इधर उज्जैन में दस दिन से पारा 42-४३ डिग्री के पार ही चल रहा है। आज यानी शनिवार से रोहिणी नक्षत्र भी लग गया है।

यह नक्षत्र नौ दिनों तक प्रभावी रहेगा यानी और भीषण गर्मी। इस साल देखें तो शहर में पारा 45 पार निकल चुका है।वहीं नौतपा प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार पारा 46 डिग्री पार जा सकता है। शुक्रवार को अधिकत्तम तापमान 44.२ डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ। यह एक दिन पूर्व की तुलना में भले ०.८ डिसे कम था,लेकिन गर्मी का कहर बना हुआ था। दोपहर के बाद तीखे हुए तेवर शाम जारी रहे। धूप के साथ उमस ने भी खूब परेशान किया। ऐसे में रात को भी गर्म हवाओं ने परेशान किया। रात को न्यूनतम तामपान लगातार दूसरी बार भी ३०.० डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से ज्यादा रहा।
उज्जैन के लिए
यलो अलर्ट
मौसम केंद्र ने अगले तीन-चार दिन के लिए प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग अलर्ट जारी किया है। इसमें उज्जैन सहित इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले के यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें