Advertisement

कितने समय तक इस्तेमाल करना चाहिए एक टूथब्रश?

क्या आप भी अपने टूथब्रश को तब तक इस्तेमाल करते हैं, जब तक उसके ब्रिसल्स पूरी तरह घिस न जाएं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत पर ध्यान देने की जरूरत है। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ रोजाना ब्रश करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही समय पर टूथब्रश बदलना भी उतना ही जरूरी है।

Advertisement

लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने से उसके ब्रिसल्स घिसकर मुड़ जाते हैं और उनकी सफाई करने की क्षमता कम हो सकती है। ऐसे में ब्रश करने के बावजूद दांतों पर बैक्टीरिया जमा रह सकते हैं। विशेषज्ञ आमतौर पर टूथब्रश को कुछ-कुछ समय में बदलने की सलाह देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं टूथब्रश बदलने का सही समय और ओरल केयर से जुड़ी जरूरी बातें।

कब बदल देना चाहिए टूथब्रश 

Advertisement

टूथब्रश को लंबे समय तक ना बदला जाए तो उसमें कीटाणु जम सकते हैं। टूथब्रश में खून, सलाइवा, मुंह की गंदगी आदि भी लग जाती हैं। टूथब्रश को पानी से साफ कर देने भर से असल में यह पूरी तरह साफ नहीं होता और ना ही डिसइंफेक्ट होता है। ऐसे में टूथब्रश को 2 से 3 महीनों में बदल देना चाहिए। अगर टूथब्रश की हालत 3 महीनों से पहले ही बहुत ज्यादा खराब हो गई हो और ब्रिसल्स भी निकलने लगें तो उसे पहले ही बदल देना चाहिए। इसके अलावा टूथब्रश से जुड़ी कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।

1.अपना टूथब्रश किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए। इसमें मुंह के कीटाणु होते हैं जो गंभीर Infections का कारण बन सकते हैं।

Advertisement

2.दांतों को साफ करने के लिए पतले और सोफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश को चुनें। हार्ड ब्रिसल्स दांतों को कम साफ करते हैं और मसूड़ों को नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं।

3.ब्रश करने के बाद अपने टूथब्रश को पानी से धोने के बाद उसमें से बचा हुआ पानी झाड़कर और सुखाने के लिए खड़ा करके रखें। टूथब्रश में एक से ज्यादा टूथब्रश रखे रहते हैं तो ध्यान दें कि कोई भी टूथब्रश दूसरे से टकराता ना हो या दूसरे को ना छूता हो।

4.टूथब्रश साफ करने के लिए उसे डिशवॉशर या फिर माइक्रोवेव में ना डालें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें