Advertisement

नाली में बिल्डिंग की दीवार कैसे बन रही..?

नानाखेड़ा में कॉसमॉस मॉल के सामने अवैध निर्माण का मामला उठा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अफसरों पर उखड़ी एमआईसी सदस्य, कहा, नोटिस जारी करने में मत करो जल्दबाजी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में अवैध निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। नानाखेड़ा क्षेत्र में कॉसमॉस मॉल के सामने बन रही नई बिल्डिंग की दीवारें नाली के अंदर ही बनने पर नगर निवेश विभाग की प्रभारी सदस्य सदस्य योगेश्वरी राठौर ने अफसरों से पूछा नाली के अंदर दीवारें कैसे बन रहीं? इस पर अफसर ठीक से जवाब नहीं दे सके और बगले झांकने लगे। अफसरों को हिदायत दी गई है कि अवैध निर्माण के मामलों में नोटिस देने की जल्दबाजी मत करो, पहले ठीक से हर पहलू चेक कर लो।

Advertisement

शहर में अवैध निर्माण की यह एक तस्वीर सामने आई है। मंगलवार को नगर निवेश विभाग की प्रभारी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर ने कॉलोनी सेल के अफसरों की बैठक बुलाई तो चौंकने वाला मामला सामने आया। खुद राठौर ने बताया कि कॉसमॉस मॉल के सामने बन रही नई बिल्डिंग की दीवार नाली के अंदर कैसे बन रही? अधिकारियों ने बहाने बनाकर बचने की कोशिश की। कार्यपालन यंत्री लक्ष्मण प्रसाद साहू और भवन निरीक्षक मुकुल मेश्राम को निर्देशित किया कि जोन 6 के तहत कॉलोनियों में नालियों पर अवैध अतिक्रमण रोका जाए। अधिकारियों से जवाब तलब किया कि वर्तमान में भवन निर्माण अनुमति के लिए डीम्ड परमिशन की कितनी अनुमति दी जा रही है। कितनी परमिशन कमर्शियल एवं रेसीडेंशियल के लिए जारी की गई है इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए एवं जिन कंसल्टेंट द्वारा डीम्ड परमिशन हेतु मनमर्जी से राशि वसूली जा रही है उन पर सख्ती से कार्रवाई करें।

जांच रिपोर्ट से साथ जानकारी तलब

Advertisement

यह निर्देश भी जारी किया गया कि नगर निवेश शाखा अंतर्गत कितने नक्शे एवं भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है?

शहर में बन रहे जी प्लस वन, टू एवं थ्री भवन की अनुमति कितनी जारी की गई है एवं अवैध कॉलोनियों में निर्माण पर क्या कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है?

जानकारी एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने नके निर्देश।

ऑडियो वायरल के कारण चर्चा में हैं मेश्राम

भवन अधिकारी मेश्राम हाल ही में एक ऑडियो वायरल होने के मामले को लेकर चर्चा के घेरे में हैं। ऐसे में एमआईसी सदस्य द्वारा उठाए गए सवाल अहम हो गए हैं। हालांकि ऑडियो वायरल मामले में अभी निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Articles

Write a review