Advertisement

चुनाव से एक दिन पहले पाकिस्तान में धमाका: 25 की मौत, 40 घायल

पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर भीषण बम विस्फोट हुआ। इस दौरान 25 लोग मारे गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए हैं। विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले में खानोजई क्षेत्र स्थित निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पांगुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जेहरी ने कहा, ‘‘निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर भीषण बम विस्फोट हुआ। इस घटना में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।’’ पुलिस ने बताया कि बम उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर एक बैग में रखा गया था जिसमें ‘टाइमर’ लगा था। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होना है और इससे पहले बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है।

Advertisement

Related Articles

Write a review