Advertisement

युवक की अवैध संबंधों के कारण हत्या

इंदौर के एमजी रोड क्षेत्र में एक युवक की सिर पर राॅड मारकर दो लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध की सामने आ रही है।युवक के घायल होने के बाद आरोपी खुद ही उसे अस्पताल लाए थे, लेकिन इलाज केे दौरान युवक की मौत होने का पता चलने पर वे अस्पताल से भाग खड़े हुए। बाद मेें पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम जगदीश पिता सूरजपाल सिंह चौहान है। वह गोविंद काॅलोनी मेें रहता है। उसका नितिन और सिकंदर से विवाद हुआ था। दोनो जगदीश के पूर्व परिचित थे और अवैध संबंधों की बात पर तीनों का विवाद हुुुआ था।इस बीच दोनो आरोपियों ने जगदीश के सिर पर लोहे की राॅड मार दी। जब सिर से ज्यादा खून बहने लगा तो आरोपी उसे अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन जगदीश की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review